अजय ठाकुर , बंजार , हिमाचल की शुद्ध आबोहवा न केवल हिमाचल वासियों के लिए संजीवनी है बल्कि मैदानी इलाकों के अन्य प्रदेशों के बाशिंदों के लिए भी जीवनदान से कम नहीं । यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली चकुरठा पंचायत के फगवाना गांव में पौधारोपण अवसर पर कही ।इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की ओर से पौधारोपण का कार्यक्रम चरम पर है। भीम सेन शर्मा ने कहा कि वनों से मिलने वाली शुद्ध आबोहवा न केवल शारीरिक तौर पर हमें स्वस्थ रखती है, बल्कि मानसिक तौर पर भी हरे-भरे जंगल देखने से मन प्रसन्नचित्त व प्रफुल्लित होता है। उन्होंने कहा की घने जंगलों में ही देवी देवताओं के पवित्र स्थल हैं तथा देवी देवता को भी जंगल अति प्रिय है।
भीम सेन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह पौधारोपण भी करें और उसके संरक्षण में भी अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करें। भीमसेन शर्मा ने कहा कि बड़े बड़े शहरों में लोग ताजी हवा के लिए तरसते हैं तथा इन दिनों तो कई कंपनियां ऑक्सीजन को बोतलों में भरकर बेच रही है। वहीं हिमाचल वासी सौभाग्यशाली हैं कि घने जंगलों से शुद्ध ऑक्सीजन उन्हें प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी दिनचर्या व जीवन बीमारियों से दूर व खुशहाल है। इस दौरान उन्होंने दियार का पौधा रोपा जोकि हिमालय मैं पलने – बढ़ने वाला पौधा है जिससे तापमान भी नियंत्रण में रहता है और देखने में भी इसकी अपनी ही सुंदरता है।
इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष जुगल किशोर ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष टीकम राम ,जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ,बूथ अध्यक्ष बहादुर सिंह ,बूथ पालक वेदराम ,पन्ना प्रमुख दीवान बिष्ट व भाजपा कार्यकर्ता डोला राम सहित अन्य मौजूद रहे।



