Search
Close this search box.

अब 14 अप्रैल को होगा बिजली महादेव रोप-वे का टेंडर

कुल्लू अपडेट ,आखिरकार बिजली महादेव तक प्रस्तावित रोप-वे परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। 200 करोड़ के रोप-वे का 14 अप्रैल को टेंडर लगेगा। बिजली महादेव रोप-वे की सभी औपचारिकताएं पूरी की गई है। टेंडर लगने के बाद कई सालों से फाइलों में नजर आने वाला यह रोप-वे धरातल पर नजर आएगा।बिजली महादेव रोप-वे के निर्माण पर 200 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। खास बात यह है कि कुल्लू जिला में इस रोप-वे से पर्यटन को पंख लगेंगे। यह जिला कुल्लू उपमंडल में पहला रोप-वे होगा, अभी तक कुल्लू उपमंडल में कोई भी रोप-वे नहीं लग पाया है जबकि मनाली के सोलंगनाला में पहले ही रोप-वे लग चुका है। बिजली महादेव रोप-वे में देश विदेश से आने वाले सैलानी बैठकर जहां कुल्लू की वादियों को निहार सकेंगे। वहीं, घाटी के आराध्य देवाधिदेव बिजली महादेव भी सुगमता के साथ पहुंचकर दर्शन भी कर सकेंगे। पिरड़ी से रोप-वे की लंबाई करीब 2.7 किमी होगी। पेच्छा नामक जगह पर बोर्डिंग और डि-बोर्डिंग स्टेशन बनेगा। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पेच्छा में बोर्डिंग और डि-बोर्डिंग स्टेशन रखा गया है। रोप-वे के मध्य में बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन होने का स्थानीय लोग भी रोप-वे का फायदा ले सकेंगे। हालांकि पहले इस रोप-वे का बजट 170 करोड़ था, जिसे बाद में बढ़ाकर 200 करोड़ किया गया।एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि बिजली महादेव रोप-वे के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। टेंडर खुलने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।बिजली महादेव रोप-वे के 14 अप्रैल को टेंडर लगेंगे।वही सीपीएस सुन्दर ठाकुर ने कहा कि बिजली महादेव रोप-वे का सपना जो लोगों ने देखा था वो अब पूरा होगा।अब काम फाइलों में नहीं धरातल पर होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज