कुल्लू अपडेट ,देवभूमि में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है।सोमवार को दो दिन की नवजात बच्ची कुल्लू से मंडी की तरफ जा रही एक निजी बस में मिली। बस में बच्ची के होने का पता बजौरा के समीप चला। इसके बाद बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। बस में नवजात को अकेला छोड़कर निर्दयी जा चुके थे। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया, पहले बच्ची को तेगूबेहड़ अस्पताल लाया गया। जहां से उसे कुल्लू अस्पताल भेजा गया। बच्ची को कुल्लू अस्पताल में रखा गया है। क्षेत्रीय कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक नरेश चंद ने कहा कि कल शाम को बच्चा अस्पताल लाया थे और मैंने बच्चे को देखा और बच्चा स्वस्थ है और वजन कम है।
Author: Kullu Update
Post Views: 46



