Search
Close this search box.

लगघाटी के भालठी नारायण मंदिर में मिली मूर्ति

 कुल्लू अपडेट ,कुल्लू जिला की लगघाटी में भालठी नारायण मंदिर में 16वीं शताब्दी की मूर्ति मिली है।मंदिर के प्रांगण में देवता भालठी नारायण की यह मूर्ति खुदाई के दौरान मिली। मंदिर में इस साल काहिका उत्सव का आयोजन होना है। इसके लिए रिटेनिंग वॉल और मैदान बनाने का काम चल रहा था। 
भालठी नारायण की इस मूर्ति इस साल काहिका से पूर्व मिलने को हारियान चमत्कार मान रहे हैं। मंदिर प्रांगण से निकली मूर्ति बेहद आकर्षक है। इसे देखने के लिए अब श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ रही है।वही देवता भालठी नारायण के कारदार चमन ठाकुर ने कहा कि देवता भालठी नारायण के प्रांगण में खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिली है।उन्होंने कहा कि मूर्ति 16वीं शताब्दी के आसपास की है। मूर्ति की अब देव परंपरा के अनुसार प्रतिष्ठा की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज