कुल्लू अपडेट ,अमन जोशी पुत्र लीलादत्त जोशी और यशोदा जोशी (गांव खदीर डाकघर पोशना तहसील निरमंड )को यूको बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं । इनके पिता BMO ऑफिस रामपुर बुशहर में हेल्थ सुपरवाइजर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इनकी माता एक कुशल गृहिणी है । इनकी प्राथिमिक शिक्षा डीएवी रामपुर बुशहर से हुई है । इनकी माध्यमिक शिक्षा डीपीएस झाकड़ी से साइंस विषय में हुई है। इसके बाद इन्होंने एचपीयू से कंप्यूटर विज्ञान में बी टैक किया है। ये अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी कड़ी मेहनत को देते हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 56



