कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू की बागीपुल नोर सड़क मार्ग में देररात डम्पर एचHp -35A -3567 बागीनाला में दुर्घटनाग्रस्त ही गया जिसमे डम्पर सड़क से लगभग 600फुट गहरी खाई में पलटते हुए कुर्पन खड्ड में गिर गया।जिसे ही सुबह स्थानीय लोगो को घटना के बारे में पता चला तो लोगो ने पुलिस को सुचना दी और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है और मामले को दर्ज़ कर लिया है।इस दुर्घटना ने तीन लोगो की मौत हो गयी है जिसमे मोतीराम का बेटा चालक रंजय पाल, शिशुपाल के बेटे अंकित की मृत्यु हो गयी है और दोनों उपतहसील नित्थर के मोईन गांव के निवासी है।वही निरमंड तहसील के झलैर गांव के गुड्डू राम की भी मौत हो गयी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 69



