Search
Close this search box.

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने दिए अपराध से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

 कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस की CRIME-CUM- WELFARE MEETING का आयोजन पुलिस लाइन बाशिंग के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा (H.P.S.), उप पुलिस अधीक्षक खजाना राम (H.P.S.),  उप पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार (H.P.S.) भी उपस्थित रहे । एसपी साक्षी वर्मा कार्तिकेय (I.P.S.)  ने बैठक में मौजूद रहे जिला के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाये गये समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया तथा लम्बित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित प्रभारियों से प्राप्त की गई। CRIME WELFARE MEETING के दौरान एसपी ने कुल्लू जिला में इस माह के दौरान घटित अपराधों व इनके शीघ्र निपटारे हेतु उचित दिशा निर्देश जिले के सभी पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गये।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज