Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस ने किये तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार 

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू के पुलिस थाना पतलीकूहल के 25 फरवरी 2023 को सुषमा देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 फरवरी को समय करीब 3.30 बजे अपनी जेठानी के साथ पतलीकूहल अस्पताल गई थी और जब वह वापिस आई तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा हुआ है और कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला भी टुटा हुआ था । अलमारी में रखे सोने चांदी के  जेबरात जिनकी किमत लगभग 2,00,000/- व 20,000/- रुपये नकदी चोरी हो गये है  । शिकायत पर पुलिस थाना पतलीकूहल में अभियोग दर्ज किया गया । पुलिस थाना पतलीकूहल के थाना  प्रभारी के दिशानिर्देशन पर अभियोग का गम्भीरता से अन्वेषण किया और अन्त में चोरी की वारदात को अन्जाम करने वाले पन्ना लाल पुत्र मुन्ना लाल निवासी गांव जठेहड विहाल डाकघर कटरांई तहसील व जिला कुल्लू हि0 प्र0  (2.) मोहम्मद हुसैन पुत्र श्री मसुद खान गांव जानू ग्रांम पंचायत वार्ड नम्बर 4 तहसील वसोलू जिला कठुआ जम्मु कश्मीर , 3. मोहम्मद शरीफ पुत्र गलजार निवासी कोटी चडीधार जिला कठुआ जम्मु कश्मीर को गिरफ्तार किया और आरोपियों से चोरी किये जेबरात बरामद किये कर दिये हैं ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज