कुल्लू अपडेट ,11अप्रैल को शुरू हो रहे जिला स्तरीय जगतसुख चचौहली मेले में इस बार मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो कि जिला कुल्लू बॉक्सिंग संघ के द्वारा मेला कमेटी के सहयोग से की जाएगी।जिसमें सब जूनियर मुक्केबाज भाग लेंगे।वहीं जिन बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेना है जिनका जन्म 2009, 2010 और 2011 में हुआ है वह सब जूनियर मुक्केबाज़ ही इसमें भाग ले सकते है और साथ ही बच्चों का भार 30 किलोग्राम होना जरूरी है।जिन्होंने भाग लेना है वह 11 अप्रैल सुबह 10:00 बजे तक मेला कमेटी से संपर्क करें -85869 10703।वही जिला कुल्लू बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने बताया कि जो भी बच्चे विजेता होंगे उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 21



