कुल्लू अपडेट,भाजपा कुल्लू मंडल के कार्यालय ढालपुर में पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें की पार्टी के जिलाध्यक्ष ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। महेश्वर सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 1980 में जब पार्टी की स्थापना हुयी तो मुझे ऐसा सौभाग्य मिला उस दिन हम लक्ष्मी स्टेडियम में थे और हम बाजे गाजे के के साथ गए थे।उस समय अटल बिहारी वाजपेई हमारे अध्यक्ष थे और एक समय आया मुरली मनोहर जोशी भाजपा के अध्यक्ष थे।कश्मीर यात्रा का आरंभ हमने किया था ।जम्मू से कश्मीर जाने की बात थी मुरली मनोहर जोशी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था तब हम कहते थे जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सारा है ।यह उस वक्त के नारे थे बड़े उतार-चढ़ाव देखे पार्टी में लेकिन जब एक ऐसा स्वर्ण अवसर आया वर्तमान प्रधानमंत्री ने नेतृत्व संभाला उसके बाद तो पार्टी ने कमल ने सचमुच कमाल कर दिया और आज वह दिन दूर नहीं है सारे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने वाली है।
Author: Kullu Update
Post Views: 48



