Search
Close this search box.

शाबाश कुल्लू पुलिस 5 मामलों में 2.636 किलो ग्राम चरस की बरामद

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़े रखा है और आज कुल्लू पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पहले मामले में बंजार की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान फागुपुल के नजदीक गांड़ी नम्बर HP37G8622 की नियामानुसार चैकिंग की तो गाड़ी चालक 42 वर्षीय रविन्द्र शर्मा पुत्र देश राज गांव रक्कड़, जिला कांगड़ा , नरेन्द्र कुमार पत्र श्री धर्म चंद गांव जसू,  जिला कागंड़ा निवासी से कब्जे से 928 ग्राम चरस बरामद की है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है ।

दूसरे मामले में भुंतर पुलिस थाना की पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान 43 वर्षीय टिकम राम पुत्र लाल सिंह गांव  ग्रांमग, जिला कुल्लू निवासी कब्जे से 27 ग्राम चरस बरामद की है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। 
वही तीसरे मामले में जिला कुल्लू पुलिस के विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान 42वर्षीय सुन्दर सिंह पुत्र मोती राम गांव कालंग, जिला कुल्लू निवासी से 760 ग्राम चरस बरादमद की है ।आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।

चौथे मामले में जिला कुल्लू पुलिस के विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान 33 वर्षीय जगबिन्द्र सिंह पुत्र सतबीर सिंह निवासी गांव अलीपुर जिला गुरुग्रांम हरियाणा ,39 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र सुशिल कुमार निवासी गांव अलीपुर, जिला गुरुग्रांम हरियाणा निवासी कब्जे से 502 ग्राम चरस बरामद की है । दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

वही पांचवें मामले में मणीकरण पुलिस ने गश्त के दौरान रितिक गर्ग पुत्र परमांनद गर्ग निवासी मकान नम्बर 547 गंगा नगर, राजस्थान के कब्जे से 419 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है ।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि आज दर्ज़ किये गए सभी पांच मामलों 2.636 किलो ग्राम चरस बरामद की गई।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज