Search
Close this search box.

कुल्लू छात्र कल्याण संघ ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने किया वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंर्तगत कुल्लू की छात्र शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल्लू छात्र कल्याण संघ ने अपने वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राम सिंह मियाँ सदस्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 3 दिवसीय इस खेल उत्सव में चैस, केरम, बैडमिंटन, वॉलीवाल, कबड्डी, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
मुख्यातिथि द्वारा कुल्लू छात्र कल्याण संघ को खेल उत्सव के आयोजन पर विशेष बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहला स्थान जबकि लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में डेबलिश क्लब ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीँ लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नाम रही वहीं लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में डेवलिश क्लब के नाम रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिक्स ब्रदर ने पहला स्थान किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि राम सिंह मियाँ ने कुल्लू छात्र कल्याण संघ के पहले वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।

 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज