कुल्लू अपडेट,सैंज घाटी के शैंशर कोठी के आराध्या देवता मनु ऋषि जी के नए सोने के आभूषण बनाए गए जिसमे लगभग डेढ महिने में बजाहरा गाव में बनाने को लगे। 6अप्रैल को पूरे हारियान के साथ वजाहरा गाव से मनु ऋषि जी के मंदिर धारा देहुरा में प्रतिष्ठा हुई जिसमें मेहमान माता स्तरुपा जी ,कशु नारायण जगथम ,डुखरू नारायण शेष नाग और थान देवता व शाघड़ी उपस्थित रहे। वही पूर्व सांसद महेश्वर सिह,विधायक सुरेंद्र शौरी ,पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह ,जिला परिषद सदस्या विभा सिह , भाजपा के युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम सिह मिया,रोहित ठाकुर व सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ,इसके अलावा कई बडी हस्तिया दर्शन के लिए पहुंचे उसके इलावा प्रशासन की तरफ से भी कई अधिकारी मौजूद रहे।वही कारदार प्रेम सिंह ठाकुर ,गुर शम्भू पालसरा ,आलम चद ठाकुर ,पुजारी हरिदत शर्मा, पुर्ण धामि ,जोग राज धामी भण्डारी ,बुध राम गण्ठी दार ,सुन्दर सिंह धामी, रोशन सिंह ठाकुर ,मोहन लाल, कृष्ण ठाकुर ,हिरा चन्द, नरेश भादर सिह ,ध्यान सिंह ,रोशन लाल ,कैप्टन कृष्ण, देवी राम व प्रधानाचार्य फतेह चन्द ठाकुर का कहना है कि पूरे शैंशर कोठी की लगभग 150 महिलायों मे धुप चढ़ाया। यह परम्परा सदियों से चली आ रही है और जिसे आज भी लोग बखूबी निभा रहे हैं।



