Search
Close this search box.

पुलिस ने रायसन में मंडी निवासी विनोद को 9 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार 

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस की विशेष जाँच शाखा की टीम ने शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल रायसन के पास गश्त के दौरान विनोद (उम्र 28 बर्ष) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव व डा०  ब्रांग तह० धर्मपूर जिला मण्डी के कब्जे से 09 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत मे पेश किया जाएगा तथा आगामी जाँच जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज