जिला लाहौल स्पिति में दिन-प्रतिदिन सैलानियों की आवाजाही की संख्या में बढ़ रही हैं।लाहौल स्पीति पुलिस जानकारी दी कि 1अप्रैल से 7 अप्रैल तक अटल सुरंग रोहतांग से जिला लाहौल स्पिति व मनाली की ओर कुल 26,658 वाहनों की आवाजाही हुई। इन वाहनों में प्रदेश के अन्दर व बाहर के पर्यटकों की काफी संख्या में आवाजाही रही। जिला की भौगोलिक सुन्दरता व वातावरण पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करता है। पर्यटकों ने अटल सुरंग रोहतांग, चन्द्रा घाटी, सिस्सु झील, जिला मुख्यालय केलांग, जिस्पा व दारचा आदि में जिला की भौगोलिक सुन्दरता व सुन्दर वातावरण को निहारा। लाहुल स्पीति पुलिस के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि जिला के मार्गों में यातायात दबाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। बावजूद इसके, जिला के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम किये गये थे व यातायत डियूटी पर कार्यरत जिला लाहौल स्पिति के पुलिसकर्मियों व अटल सुरंग रोहतांग की सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्था में कार्यरत तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पण्डोह के पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से यातायात का आवागमन सुव्यवस्थित रही है।



