Search
Close this search box.

2024 लोकसभा चुनाव को जीतने को लेकर लारजी में BJP ने बनाई रणनीति 

कुल्लू अपडेट,2024 लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने और संगठन को मजबूत करने में भाजपा जुट गयी है और इसी के तहत संसदीय क्षेत्र प्रवास योजना के अन्तर्गत बंजार भाजपा मंडल की बैठक लारजी में संपन्न हुई। जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।मंडी संसदीय क्षेत्र संगठन मन्त्री सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को आगे बढ़ाने के गुर बताये वही बैठक में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में पुन: देश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए योजना को पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज