कुल्लू अपडेट जिला कुल्लू पुलिस एसपी साक्षी वर्मा के नेतृत्व में लगातार नशा माफिया के खिलाफ बड़ी तेजी से कारवाई कर रही है।शनिवार को पुलिस थाना बंजार के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यज्ञ चन्द (38 वर्ष) पुत्र मन्सा राम निवासी गांव ओरू धार डा० रोपा तह० बंजार ज़िला कुल्लू के रिहायशी मकान में तलाशी के दौरान 3.702 किलोग्राम अफीम, 467 ग्राम चरस व 1 लाख 50 हजार रूपये नगद बरामद किए हैं।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे कल अदालत मे पेश किया जाएगा। आगामी जांच जारी है जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 24



