कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और अब मनाली में भी नग्गर ब्लॉक पंचायत समिति में कांग्रेस ने भाजपा को झटका दे दिया है।
गौर रहे कि नग्गर पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कुंदन ठाकुर और अनिता देवी को उपाध्यक्ष थी पर अब कांग्रेस पार्टी से खेख राम ठाकुर अध्यक्ष तो अनूप जोशी उपाध्यक्ष बने है.वही मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विद्या नेगी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी,नवीन तंवर व् अन्य कार्यकर्ताओं ने खेख राम ठाकुर और अनूप जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगें।
Author: Kullu Update
Post Views: 58



