कुल्लू अपडेट ,कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक परिधि गृह ढालपुर में हुई जिसमे कुल्लू सदर के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमने व्यवस्था परिवर्तन किया है और परसो क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुफ्त दवाईओं की दुकानों का उद्घाटन करूँगा और कोई भी मरीज पर्ची लेकर बाहर नहीं जायेगा सारी दवाईयां अंदर मिलेगी।सारे टेस्टअंदर होंगे।मीडिया से कहा आपके माध्यम से यह सन्देश पूरे कुल्लू में चला जाएँ ,गांव तक जाएँ ,गली तक जाएँ ,हर एक गरीब परिवार तक जाएँ कि कुल्लू अस्पताल में ईलाज शत प्रतिशत मुफ्त होगा।वही अगर कोई डॉक्टर पर्ची में बाहर से दवाई लिखता है तो वह भी अस्पताल के बाहर होगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 22



