Search
Close this search box.

रॉक्सी ड्रीम्स बैंक्विट बदाह मे कार सेवादल ने मनाया ट्यूशन सेंटर का वार्षिक समारोह

 

कुल्लू अपडेट,कार सेवा दल पिछले 6 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ने वाले गरीबी रेखा के नीचे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे व झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले बच्चों को निशुल्क ट्यूशन केंद्र के माध्यम से शिक्षा दे रही है
बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सामाजिक शिक्षा का भी ज्ञान दिया जाता है
इस वर्ष 31 मार्च के परिणामो को देखते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा बच्चों का वार्षिक पारितोषिक समारोह करवाने का निर्णय लिया गया
सभी अध्यापकों के साथ एक बैठक करके कार्यक्रम  की रूपरेखा तैयार की गई
सहयोगियों के सहयोग से कार सेवादल संस्था के माध्यम से आठ ट्यूशन सेंटर जिला कुल्लू में चलाए जा रहे हैं जिसमें पीरङी के 35 बच्चों शाडाबाई के 20 बच्चों, दलासनी के 30 बच्चों, गाहर के 20 बच्चे , सेउ बाग के 30 बच्चे, डूंगरी से 35 बच्चे , भुंतर के 20 बच्चे , माहौल के 25 बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी अनेकों प्रकार की प्रस्तुतियां दी।

ट्यूशन अध्यापकों  द्वारा दी गई शिक्षा में गुणवत्ता के कारण इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा मे  प्रथम स्थान,  द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कई बच्चों ने खेलकूद में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय  स्थान प्राप्त किया है ।इन सभी बच्चों को वार्षिक समारोह में कुल्लू की अग्रणी समाजसेवी संस्था कार सेवा दल के आजीवन सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

 इस कार्यक्रम में संस्था के आजीवन सदस्य डॉ भगत कुमार वाली, रोहित वक्त धामी , प्रसून शर्मा, कमल कपूर, बलबीर ठाकुर, डॉ केसी सूद , विवेक सूद , योमा चमन, सुरेश गोयल ,भूपेंद्र बनिहाल द्वारा बच्चों उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार सेवा दल संस्था के सेवादारों द्वारा कार्यक्रम मे पधारे सभी  बच्चों तथा उनके अभिभावकों  के लिए चाय – पानी तथा कुलवी धाम की व्यवस्था की गई थी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज