Search
Close this search box.

मानसिक बीमार महिला हुई स्वस्थ,कुल्लू की इन महिलाओं ने की मदद

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में शहरी आजीविका मिशन समिति से जुड़ी हुई महिलाओं के द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया है। समिति से जुड़ी सभी महिलाओं के द्वारा जून 2022 में मानसिक रूप से परेशान एक महिला को रेस्क्यू किया गया था और समिति के द्वारा ही उसे इलाज के लिए शिमला के बालूगंज अस्पताल भेजा गया था। ऐसे में अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ हो गई है। समिति की उपाध्यक्ष तृप्ता शर्मा ने बताया कि जब जून 2022 में सूचना मिली थी कि एक महिला मानसिक रूप से बीमार है और उसकी काफी बुरी हालत है। तो ऐसे में वह उस महिला के घर पहुंचे और उसे रेस्क्यू किया गया। पहले उसका ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज किया गया। लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उसे शिमला भेज दिया गया। ऐसे में अब महिला इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ है और अब महिला को वापस घर लाया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा इस महिला का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उसकी मदद भी की जाएगी। इस दौरान प्रधान पूनम पराशर ,उपप्रधान तृप्ता शर्मा ,कोषाध्यक्ष विमला सचिव रोमा और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज