कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को दवाई लेने के लिए निजी दूकानों में नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि हर मरीज का इलाज शतप्रतिशत मुफ्त होगा। बुधवार को सीपीएस सुंदर ठाकुर ने जन औषधि, सरकारी दवाई की दुकान व सिविल सप्लाई की दवाइयों की दुकानों का शुभारंभ किया। यह दवाई की दुकानें सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही खोली गई। इसकेे साथ ही डॉक्टरों को आदेश दिए गए हैं कि निजी क्लीनिकों के लिए दवाई न लिखें और न ही दवाई लेने मरीजों को बाहर भेजें। गौर रहे कि जब सुंदर सिंह ठाकुर विपक्ष में विधायक थे तो उन्होंने जनता के साथ मिलकर कई दिंनो तक अस्पताल में धरने-प्रदर्शन किए थे। यह प्रदर्शन डॉक्टरों की कमी व अव्यव्वस्था को लेकर थे। उस समय सुंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया था कि मिलीभगत के कारण मुफ्त दवाइयों की दुकानें अस्पताल के अंदर एक कौन में रखी गई है। जहां ग्राहक पहुंच ही नहीं पाता और डॉक्टरों की बाहर के दवाई विक्रेताओं से कमीशन फिक्स हैै तथा सारी दवाइयां बाहर को लिखते हैं। अब सरकार बनते ही सीपी एस सुंदर सिंह ने पहले डॉक्टरों का इंतजाम किया और अब दवाई की दुकानें भी अस्पताल के मुख्य द्वार पर लाई गई है। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि
अस्पताल परिसर में
मुफ्त दवाइयों की दुकान,सस्ती दवाइयों की दुकान व सब्सिडी की दवाइयों बाली दुकान खुल गई है। जिस कारण अब मरीजों को बाहर लूटना नहीं पड़ेगा। वैसे तो मुफ्त दवाइयों की दुकान में सभी दवाइयां उपलब्ध होगी। फिर भी कुछ दवाइयां नहीं मिली तो सस्ती दवाई की दुकान में 200 की दवाइयां 25 रुपए में उपलब्ध होगी। वहीं डॉक्टरों को भी निर्देश दिया कि वे मरीजों को बाहरी दुकानों में दवाई खरीदने के लिए बिल्कुल ना भेजें।
Author: Kullu Update
Post Views: 14



