Search
Close this search box.

पर्यटन सीज़न में न हो कोई परेशानी कसोल में एसपी कुल्लू ने की बैठक

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में आगामी पर्यटन सीजन के मध्य नज़र रखते हुए पर्यटन सीजन के सुचारू व सुव्यवस्थित तरीके से  संचालन हेतू वन विश्राम गृह कसौल में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेयन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में पुलिस विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग, प्लानिग विभाग,ग्रांम एवं नगर योजना विभाग,हिमाचल प्रदेश प्रदुषण नियन्त्रण बोर्ड,  होटल संघ, टैक्सी संघ कसौल, स्थानीय व्यापार मण्ड़ल, ग्राम पंचायत मणिकर्ण, छलाल तथा बरशैणी के पंचायत प्रतिनिधी और अन्य लोगों ने प्रमुख तौर पर भाग लिया । बैठक में पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था और पार्किंग समस्या जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई । बैठक में भाग ले  रहे स्थानीय लोगों ने प्रमुख तौर पर मुद्दा उठाया कि पर्यटन सीजन के दौरान कुछ होटलों व कैम्पों में अत्यंत तीव्र आवाज के साथ म्युजिक बजाया जाता है जिससे स्थानीय लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता  है,जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया कि  ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
 साथ ही बताया कि इस दौरान नशा  तस्करों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और नशा के कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा

 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज