कुल्लू अपडेट,सबीरी देवी पत्नी मोहन लाल गांव देवधार (ढालपुर) के निवासी हैं। परिवार में सबीरी देवी के पति मोहन लाल और उनके तीन बेटे रहते हैं। मोहन लाल टैक्सी ड्राइवर हैं और उनकी पत्नी भी दिहाड़ी का काम करती है। उनके तीन बेटे मजदूरी का काम करते हैं । पूरा परिवार अपने अपने काम में व्यस्त रहता है, परंतु 11 अप्रैल की शाम को 3:00 से 4:00 के बीच में इनके मकान में आग लग गई। उस समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सड़क की सुविधा ना होने के कारण सबीरी देवी का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सिर्फ परिवार के बदन पर लगे कपड़े ही बच पाए।
अभी सबीरी देवी अपने भाई मोहर सिंह के घर में रह रहे हैं। मोहर सिंह ने अपनी बहन को एक कमरा और किचन दिया है, जिसमें यह पूरा परिवार रह रहा है। कार सेवा दल को इस घटना के बारे में पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया, सबीरी देवी के परिवार के सदस्य कार्यालय आकर संस्था के सेवादारों से मिले और अग्नि कांड के बारे में चर्चा हुई। सेवादारों द्वारा परिवार को पूछा क्या कि उन्हें इस वक्त क्या -क्या समान की ज़रूरत है।
संस्था द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए परिवार को कपड़े, राजाइयाँ, कुकर, पतीले बाल्टी,जग, राशन रखने के बर्तन, बड़ा ट्रक और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें दी गई। इस नेक कार्य में कार सेवा दल संस्था से अध्यक्ष मनदीप सिंह, सदस्य रिशु कुमार, राम नारायण, रॉकी कुमार, नरेंद्र शर्मा और बबीता ठाकुर मौजूद रहे।
Author: Kullu Update
Post Views: 24



