Search
Close this search box.

कुल्लू में हिमाचल दिवस के समारोह की सीपीएस संजय अवस्थी करेंगे अध्यक्षता

कुल्लू अपडेट,उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस  समारोह कुल्लू स्थित ऐतिहासिक  ढालपुर मैदान में आयोजित किया जायेगा जिसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसंपर्क,स्वास्थ्य तथा लोक निर्माण संजय अवस्थी करेंगे।उपायुक्त ने कहा कि पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड तथा एनसीसी के कैडिटों द्वारा आयोजित भव्य परेड़ हिमाचल दिवस का मुख्य आकर्षण का  केंद्र  रहंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा जिले के सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज