कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस एक और जहाँ नशा माफिया को पकड़ रही है वही चोरों को भी सलाखों के पीछे धकेल रही है। पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत मलाणा पावर हाउस-II में चोरी की घटना घटित हुई है जिस पर मामला IPC की धारा 379, 34 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही अमल में लाई तथा घटना को अन्जाम देने वाले पांच आरोपियों लव कुमार उम्र 20 वर्ष , सुनील कुमार उम्र 25 वर्ष, रिन्कू उम्र 21 वर्ष, रोहन उम्र 19 वर्ष निवासीगण भ्यूली जिला मण्डी तथा आरोपी सुल्तान उम्र 19 वर्ष निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि आरोपियों से चोरी का सारा सामान मीनी ट्रक न0 HP 65B 0730 में बरामद किया गया है।चोरी हुई संपत्ति की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।आरोपियों को कल अदालत मे पेश करके पुलिस रिमान्ड लिया जायेगा।आगामी जाँच जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 30



