कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तो यहां पर लोगों को रोजगार देने की अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। ना कि रोजगार छीनने के। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में जितने भी डेडीकेटेड कोवीड केयर हॉस्पिटल में जितने कर्मचारी कार्यरत है उनके लिए भी अब सरकार के द्वारा जल्द नीति तैयार की जाएगी। ढालपुर के परिधि गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीपीएस संजय अवस्थी ने बताया कि कोरोना काल के समय में संक्रमण से निपटने के लिए 15 सौ से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन 31 मार्च को अधिकतर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। ऐसे में अभी भी कई जगह पर कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कांग्रेस सरकार उनके लिए अब जल्द से जल्द नीति तैयार करेगी और आगामी समय में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी सेवाएं ली जाएग। सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर क्षेत्र मातृ शिशु अस्पताल में भी जल्द से जल्द स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि यहां पर अस्पताल प्रबंधन में पहले से तैनात स्टाफ के द्वारा ही मातृ व शिशु का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई अनियमितताएं हुई है। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्यों को शुरू कर रही है और हिमाचल प्रदेश में जहां-जहां भी स्वास्थ्य विभाग स्टाफ की कमी होगी। उसे जल्द भरा जाएगा और कुल्लू के मातृ शिशु अस्पताल में भी अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला कल कांग्रेस पार्टी का है। क्योंकि भाजपा की घोषणाओं से अब देश की जनता चुकी है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। वही आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारो सीटो को कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी।



