कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के परिधि गृह में जिला कुल्लू कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। वही इस कार्यक्रम में सीपीएस संजय अवस्थी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके द्वारा दिखाए गए आदर्शो पर चलने का भी निर्णय लिया। वहीं जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि अपने अनुयायियों में डॉक्टर भीमराव बाबा साहब के नाम से मशहूर थे और जाति व्यवस्था के खिलाफ भी उन्होंने कड़ा संघर्ष किया था। ऐसे में आज समाज के सभी वर्गों को एक समान लाने में उनके प्रयास सराहनीय रहे और उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिला अधिकारों का समर्थन किया। अब पूरे भारत में कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनके जयंती मनाई जाती है और समाज सुधार के लिए उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं। उसे भी याद किया जाता है।
वही सीपीएस संजय अवस्थी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ आंबेडकर एक भारतीय अभिनेता, दार्शनिक, अर्थशास्त्री के साथ-साथ इतिहासकार भी थे और जाति व्यवस्था के कट्टर आलोचक माने जाते थे। दलितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक आजादी पर भी उन्होंने जोर दिया और भारत में समानता का अधिकार भी लागू किया। वही डॉक्टर अंबेडकर ने देश में आरबीआई के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई और 1965 में सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन के लिए दलित बौद्ध आंदोलन भी चलाया। जिसमें भारत के लाखो दलित लोगों ने भाग लिया था। उनका जीवन संघर्ष और सफलता की एक मिसाल है और 31 मार्च 1990 को उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 29



