कुल्लू अपडेट,नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला कुल्लू के समर्पण संस्थान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम समर्पण संस्थान की अध्यक्ष धनेश्वरी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक हर्षना व सभी छात्रों द्वारा अंबेडकर जी को फूल अर्पण करके श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात अंबेडकर जी की याद में भाषण प्रतियोगिता ,नारा लेख प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनिया ,द्वितीय भवानी, तीसरा स्थान बनिका ने हासिल किया।नारा लेखन में प्रथम स्थान कल्पना ,द्वितीय शिवानी और तृतीया स्थान शिला ने हासिल किया।पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी , द्वितीया स्थान पीयूष और तृतीया स्थान भवानी ने हासिल किया। वही बंजार खंड में नेहरू स्पोर्ट क्लब छन्नीनाला द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमे रिसर्चर मेहंदर सिंह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन काल के बारे में क्लब के युवाओं को जागरूक किया। उपमंडल निरमंड में ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (ICTO) बागीपुल में अंबेडकर जयंती मनायी गई इस अवसर पर आयुर्वेद ध्यान शक्ति योगपीठ व समाजसेवी नीरत ब्रामटा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और भीम राव अम्बेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन इत्यादि प्रतियोगिता करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया ,दूसरा स्थान सूरज ,तीसरा स्थान रसिक पांडे ने हासिल किया व नारा लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रिया कुमारी, दूसरा स्थान शोभिता व तीसरा स्थान अनुभा ने प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में खंड स्वंयसेवी कमलेश ठाकुर व संस्थान प्रबंधक संदीप व अन्य संजीव कुमार,मोहन लाल, दीपा कुमारी, कार्तिक आर्यन, अनिल कुमार, रीना देवी आदि उपस्थित रहें।आनी खंड में युवा शक्ति युवक मंडल बेहना ने बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई ।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में एस आर शर्मा उपस्थित रहे lयुवक मंडल की अध्यक्षा दीक्षा ने बताया कि मुख्यातिथि द्वारा तथा उनके युवा मंडल के सभी सदस्यों द्वारा बाबा साहब को पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की l इस अवसर पर युवक मंडल की अध्यक्षा ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर को हमारे देश में एक महान व्यक्तित्व और नायक के रुप में माना जाता है तथा वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। बचपन में छुआछूत का शिकार होने के कारण उनके जीवन की धारा पूरी तरह से परिवर्तित हो गयी। जिससे उन्होंने अपने आपको उस समय के उच्चतम शिक्षित भारतीय नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया और भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना अहम योगदान दिया। भारत के संविधान को आकार देने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर का योगदान सम्मानजनक है। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।इस अवसर पर युवक मंडल के सभी सदस्यों द्वारा भाषण प्रतियोगिता , ड्राइंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वीटी,दूसरा स्थान पिंकी तथा तृतीय स्थान प्रिया ने हासिल कियाl ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पिंकी ने हासिल किया और वही दूसरा स्थान अमन ने तथा तृतीय स्थान आर्यन ने हासिल कियाl स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन,दूसरा स्थान प्रिया तथा तृतीय स्थान ईशा ने हासिल किया l कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल द्वारा नाटी प्रस्तुत की गई l इस कार्यक्रम में युवक मंडल के अध्यक्ष अन्य सदस्य इत्यादि शामिल रहेl
Author: Kullu Update
Post Views: 23



