कुल्लू अपडेट,लगघाटी के सीसे स्कूल शालंग में हिमाचल दिवस के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रस्तुत दी।सुबह ठीक दस बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश महंत ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया तथा विद्यार्थियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य महंत ने हिमाचल के स्थापना दिवस के विषय में विस्तार से बताया।उन्होंने,विद्यार्थियों से आह्वाहन किया कि हिमाचल की देव संस्कृति को दिल व दिमाग में रखते हुए अपने को आधुनिक विश्व से जोड़कर अपने प्रदेश व देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहें।इस अवसर पर रीना,आंशिक,ललित,अन्नू ठाकुर,आस्था,कशिश,ममता, रेशमा, हरि सिंह,देशराज, दिव्या व उनकी सहेलियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों व अन्य उपस्थित शिक्षकों व अन्य लोगों को मिष्ठान की व्यवस्था की गई।आम लोगों ने इस भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा की।
Author: Kullu Update
Post Views: 31



