कुल्लू अपडेट , हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रक्षा एवम सामरिक विभाग के नाम एक और उपलव्धि हाथ लगी है। विभाग के छात्र रोहित ठाकुर ने रक्षा अध्ययन विषय में जे आर एफ की परीक्षा उतीर्ण कर विभाग का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि रोहित ठाकुर सामान्य वर्ग से यह परीक्षा उतीर्ण करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पहले छात्र बने है। रक्षा एवम सामरिक अध्ययन विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 2 वर्ष पूर्व ही शुरू हुआ है तथा इस विभाग ने अनेक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों का भी आयोजन किया है इसके अलावा रोहित की इस उपलब्धि ने विभाग को अलग ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।
परीक्षा उतीर्ण करने वाले रोहित ठाकुर मूलतः कुल्लू जिला के हलाण-2 गांव से सम्वन्ध रखते हैं इनकी स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराई तथा कॉलेज राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से हुआ है साथ ही में रोहित रक्षा एवम सामरिक अध्ययन विभाग के पहले बैच के छात्र हैं। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व रक्षा एवम सामरिक अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हरीश के ठाकुर तथा संकाय में अध्यापक विनेश भाटिया व डॉ अशोक कुमार को दी।
Author: Kullu Update
Post Views: 22



