Search
Close this search box.

नरोत्तम राम बने प्राथमिक अध्यापक संघ सैज खंड के प्रधान

 

कुल्लू अपडेट,शिक्षा खंड सैंज में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ सैंज खंड के उप चुनाव संपन्न हुए ।जिसमें नरोत्तम राम को प्रधान चुना गया । सैंज खंड के पूर्व प्रधान का दुसरे खंड में तबादला होने के कारण बीते सात माह से प्रघान पद खाली होने के कारण उप चुनाव करवाए गए। सभी अध्यापकों की उपस्थिति में पर्यवेक्षक बिहारी लाल परमार व जीवन सिंह संधू ने सभी सदस्यों की वोटिंग करवाई जिनमें प्रधान पद के लिए नरोत्तम राम ने 46 मत प्राप्त करके 7 मतों के अंतर से अमर सिंह को पराजित किया है इसके अलावा पुरानी कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए महासचिव नरेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, महालेखाकार  हीरा सिंह, उपाध्यक्षा शारदा देवी  और मुख्य संरक्षक  सेस राम पदों पर चयनित किया गया । उधर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहां की अध्यापक संघ की विभिन्न मांगों को लेकर तथा स्कूली बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए संगठन प्रयास करेगा ।बता दे कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के शेष पदों के गठन एवं जिला प्रतिनिधियों के चयन का अधिकार भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से दिया गया। सौहार्द पूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न करवाने के लिए पर्यवेक्षक मंडल ने स्थानीय अध्यापक अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज