कुल्लू अपडेट,कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए एवं 2024 में मंडी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कमर कस रही है और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जा रही है। जिला कुल्लू में पार्टी को मजबूत करने के लिए बंजार विधानसभा चुनाव क्षेत्र से सम्बंध रखने वाले युवा नेता हरिराम चौधरी को कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है।चौधरी छात्रकाल में एनएसयूआई के महासचिव भी रह चुके हैं।वही हरिराम चौधरी ने नियुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व आभार जताया है और कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगें और कांग्रेस सरकार की योजनाओ को घर घर तक पहुचाएंगें।
Author: Kullu Update
Post Views: 60



