Search
Close this search box.

बुरुआ पंचायत की भुवनेश्वरी ने किडनी दान कर बचाई भतीजे की जान 

कुल्लू अपडेट ,मनाली की बुरुआ पंचायत में भुवनेश्वरी ने अपने भतीजे को किडनी दान कर मिसाल पेश की है।जिसके लिए बुरुआ पंचायत के प्रधान ,उपप्रधान ने भुवनेश्वरी को सम्मानित किया। ही भुवनेश्वरी का कहना है कि मैंने अपने भतीजे रविंद्र महंत को किडनी दान दी है क्योंकि हर इंसान को सोचना चाहिए कि दुसरो की ज़िंदगी बचाने से ख़ुशी मिलती है।भतीजा भी ठीक है और बुआ भी ठीक है।कोई तकलीफ नहीं होती है ,कोई बीमारी नहीं बिल्कुल ठीक हैं।वही बुरुआ पंचायत के प्रधान चूड़ामणि ने भुवनेश्वरी ने अपने भतीजे को किडनी डोनेट करके पुण्य का काम किया है और बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है और सबको प्रेरणा भी दी। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज