Search
Close this search box.

विरशु मेले में माता पार्वती जी (चौंगासन ) ने महिलाओं संग लालड़ी नृत्य में लिया भाग

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहाँ के कण कण में देवी देवताओ का वास है और इन दिनों जिला कुल्लू में विरशु मेले का दौर शुरू हो चुका है। पार्वती घाटी में भी देवी देवताओं के सम्मान में मनाये जाने वाले विरशु मेलो का आगाज़ हो गया है।पार्वती घाटी के चौंग में माता पार्वती जी (चौंगासन ) के सम्मान में विरशु मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विरशु मेले में बीते रविवार की सुबह 10 बजे के बाद गांव की महिलाएं और गांव की जिन महिलाओं की शादी बाहर हुई है वे कुल्लूवी परिधान में सजकर माता की पूजा अर्चना करने आई और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर पर शीश नवाया और देर शाम होते ही लालड़ी नृत्य शुरू हुआ जिसमे केवल महिलाएं ही भाग लेती है और इसमें माता पार्वती जी (चौंगासन ) ने भी महिलाओं संग लालड़ी नृत्य किया। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज