अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष 1949 से शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। विद्यार्थी परिषद समाज के अंदर फैली कुरीतियाँ को दूर करने के लिए छात्रों को जागृत व आंदोलित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना भरने का कार्य निरंतर करती आ रही है। विद्यार्थी परिषद विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के लिए निरंतर आवाज उठाती रही है। हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश समीक्षा योजना बैठक नाहन में संपन्न हुई। जिसमें पिछले एक वर्ष के अभियानों व आंदोलनों की समीक्षा करते हुए आगामी एक वर्ष की योजना बनाई गई। इस बैठक में शिक्षा क्षेत्र में आ रही समस्याओं के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा आज अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद जिला कुल्लू द्वारा उपायुक्त के माध्यम से शिक्षा मंत्री व कुलपति को इन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जो निम्नलिखित है:-छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ चुनाव को शीघ्र बहाल किया जाए। हिमाचल प्रदेश वि. वि. सरदार पटेल वि. वि. मण्डी के स्थाई कुलपति व विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को शीघ्र बहाल किया जाए। सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए।विद्यालयों व महाविद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षकों व गैर शिक्षकों की भर्तियां शीघ्र की जाएं।ERP प्रणाली को शीघ्र सुधारा जाए।शोधार्थियों को मिलने वाली 3000 शोध प्रोत्साहन राशि को जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी वि. वि. नौणी, HPTU व CSK कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बढ़ी हुई फीस वृद्धि को कम किया जाए।इस दौरान विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी,हरिपुर इकाई अध्यक्ष संदीप ठाकुर, कुल्लू इकाई सचिव ऋषव ठाकुर,सेवार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक रॉबिन ठाकुर,कृष्णा,चांदनी,मीनाक्षी,आकाश,जतिन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Kullu Update
Post Views: 22



