कुल्लू अपडेट ,बीते सोमवार शाम को महाराजा घाटी की पीज पंचायत के बाइंग में गाँव में काष्ठकुणी शैली से बना दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है और जैसे ही मकान में लगी गांव में अफरा तफरी मच गई और गांव के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सुचना दी औरपे अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने तक मकान जलकर राख हो गया था और घर में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से आग बहुत भड़क उठी और आग पर काबू नहीं हो पाया। वही पीज पंचायत के प्रधान भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि आग से कोई भी सामान नहीं बचाया गया। कहा कि आग से करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है और मोहन लाल और भूप सिंह के परिवार खुले आसमान के नीचे आकर बेघर हो गए हैं। प्रधान कहा कि ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग की मदद से गांव के दूसरे घरों को बचाया गया है। उन्होंने आग लगने पर मवेशियों व परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी गई है। नियमावली के तहत पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। वही सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने आग की घटना पर गहरा दुख जताया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 30



