Search
Close this search box.

आनी में 6 साल के बच्चे को तेंदुए ने घर से उठाया अब मिला छिन्न -भिन्न शव 

 

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू की आनी विधानसभा क्षेत्र की बखनाओ पंचायत के एक घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को तेंदुए उठाकर ले गया। यह घटना बीते सोमवार की है। परिजन व ग्रामीण पूरी रात बच्चे को साथ लगते जंगल में खोजते रहे सुबह बच्चे शव का छिन्न-भिन्न जंगल से बरामद हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार  काथला गांव में सोमवार देर शाम को घर के आंगन में खेल रहे 6 साल के बच्चे को तेंदुए उठाकर ले गया ।काथला गांव के निवासी देवेंद्र कुमार और उनकी पत्नी रसोई घर में खाना बना रहे थे।मां ने बेटे व बेटी को खाना खाने के लिए आवाज दी बेटी तो रसोई घर में पहुंच गई लेकिन बेटा नहीं आया इस दौरान माने बाहर बैठे के रोने की आवाज सुनी साथ तेंदुए के गिराने की आवाज भी सुनाई दी ।मां ने बाहर निकली तो देखा कि बेटा वहां नहीं था जबकि बेटे को पहनाया गया पजामा घर के आंगन में पढ़ा था घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर कुछ खून के धब्बे भी मिले इसके बाद बच्चे को खोजने के लिए अभियान शुरू किया गया जंगल में पूरी रात ग्रामीण बच्चे को ढूंढते रहे पर मंगलवार को सुबह बच्चे का शव बरामद किया गया घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है.वही आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने घटना पर दुःख जताया है और प्रभावित परिवार को हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज