Search
Close this search box.

13 मई को जिला कुल्लू के न्यायलयों में लोक-अदालत,फायदा उठाएं लोग 

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला, हिमाचल प्रदेश के तत्वाधान में 13.05.2023 को जिला न्यायालय, कुल्लू, मनाली और बन्जार न्यायलयों में राष्ट्रीय लोक-अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू देवेन्द्र कुमार ने अवगत करवाया कि 13.05.2023 की लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से 2 लाख तक के चैक से लेन देन के मामले लिए जाएंगे। इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जायेगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षोें की रजामन्दी से किया जाता है व किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोगों को लोक-अदालत का भरपूर फायदा उठाना चाहिए व इस संबध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नम्बर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज