Search
Close this search box.

कार सेवा दल संस्था द्वारा प्यारु राम के इलाज के लिए दी गई 5 हज़ार की सहयोग राशि

कुल्लू अपडेट,प्यारु राम 60 वर्षीय लंबीझोड़ जिला कुल्लू के रहने वाले हैं। उन्होंने अभी शादी नहीं की है और वह अपने बुजुर्ग मां के साथ रहते हैं। प्यारू राम मजदूरी और खड्डी का काम करके अपना और अपनी मां का गुजारा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले प्यारू राम का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए जिससे उनकी टांग टूट गई और सिर में गंभीर चोटें आई है। इस अवस्था में उन्हें क्षेत्रीय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया। उनका इलाज ऑर्थो वार्ड में चल रहा है। परंतु आज डॉक्टर ने उन्हें नेरचौक अस्पताल को रेफर कर दिया है। प्यारू राम की बुजुर्ग मां के पास इतनी पूंजी नहीं है, कि वह अपने बेटे का इलाज करवा सके, इसलिए वह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के अधिकारियों से मिली और अपनी समस्या के बारे में उन्हें बताया। अस्पताल प्रशासन द्वारा उन्हें एंबुलेंस की सुविधा दी गई और नेरचौक अस्पताल के डॉक्टरों को मरीज़ के इलाज संबंधी सूचना दी गई। आर्थिक मदद के लिए कार सेवा दल संस्था से संपर्क किया गया। संस्था के सेवादारों द्वारा समस्या को मद्देनजर रखते हुए उन्हें ₹5000 के नगद राशि सहयोग के रूप में दी गई, और जरूरत पड़ने पर संस्था द्वारा ओर भी मदद की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज