Search
Close this search box.

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया सीएचसी पतलीकूहल का औचक निरीक्षण

 

कुल्लू अपडेट,मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हेांने ने अस्पताल में दाखिल मरीजों को हालचाल पूछा और अस्पताल में मिलने वालीे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। 30 विस्तर वाली इस सीएचसी में अभी मात्र दस बैड ही हैं जो मरीजों से भरे थे। विधायक के अस्पताल में आते ही सीनियर मैडिकल ऑफिसर (इंचार्ज) डा. मोहित शर्मा  ने विधायक को सीएचसी में होने वाले सारे कार्यों की जानकारी दी उनके साथ डा. राशी सच्चर भी मौजूद रही। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में दाखिल मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता व उसमें रह रही कमियों की समीक्षा की और अस्पताल में अनिवार्य उपकरण एक्सरे मशीन व ईसीजी मशीन को शीघ्र उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया ताकि मरीजों को एक्सरे व ह्दय रोग की जांच सुविधा मिल सकें। सीएचसी के इंजार्ज डा. मोहित शर्मा  जिन्होंने 23 मार्च 2023 से सीएचसी में इंचार्ज के रूप में कार्यभार संभाला तभी से सीएचसी की कायाकल्प होने लगी। उनके प्रयासों व बीएमओ व सीएमओं के सांजस्य से आज पतलीकूहल सीएचसी में मरीजों की संख्या  में बढ़ोतरी होने लगी हैं क्योंकि यहां पर दिन-रात स्वास्थ्य सुविधाओं के मिलने से लोगों को मनाली व कुल्लू के लिए जाना पड़ रहा है। उनके इस कार्य को देखकर मंगलबार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने उनकी कार्यकुशलता को देखकर संतुष्ट हुए और कहा कि इस सीएचसी के लिए जो भी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं चाहिए वह उसके लिए गंभीर है और लोगों की भलाई के लिए वह सीएचसी के विकास कार्यों के लिए हमेशा आगे रहेंगें। विधायक ने कहा कि पतलीकूहल कस्बा मनाली व कुल्लू का केंद्र स्थल हैं और यहां पर डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों की आवाजाही प्रतिदिन रहती है। वहीं पर यहां पर खंड स्तरीय सरकारी कार्यालयों के होने से इस कस्बे की महता और बढ़ जाती है जहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना अति अनिवार्य हैं। पतलीकूहल सीएचसी में 6 मार्च 2023 से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का आगाज हो गया था जिससे अब क्षेत्र को लोगों को दिन रात इस सीएचसी में स्वास्थ्य सेवायें प्रदान हो रही है। विधायक ने कहा कि इस सीएचसी के उत्थान के लिए वह हमेशा आगे रहेंगें और यहां पर जो भी उपकरण व विशेषज्ञों चिकित्सकों की जरूरत होगी उसके लिए प्रदेश सरकार के सहयोग से भविष्य मे पूरी करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। विधायक ने सीएमओ व बीएमओ का भी आभार जताया की उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल में चिकित्सकों की मांग के अनुरूप तैनाती की है। पतलीकूहल सीएचसी में सीएमओ एन आर पवार  व बीएमओ  व सीएचसी इंचार्ज सीनियर मैडिकल आफिसर डा. मोहित शर्मा  की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकास के पथ पर अग्रसर है और इसके लिए प्रदेश सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को भविष्य में दिया जायेगा। 
   

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज