Search
Close this search box.

शाबाश कुल्लू पुलिस,बंजार घाटी में कुल्लू पुलिस ने अफीम के 47407 पौधे किये नष्ट

कुल्लू अपडेट,कुल्लू पुलिस ने इन दिनों अफीम की अवैध खेती करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करनी शुरु कर दी है तथा अवैध अफीम के पौधों को नष्ट किया जा रहा है। पुलिस थाना बंजार की पुलिस टीम ने मीर सिंह पुत्र गोकल चंद निवासी गांव पेचकना डाकघर अनाह तहसील व थाना बंजार जिला कुल्लू के खेत में लगे लगभग 5 हजार अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया तथा मीर सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना बंजार में अभियोग दर्ज किया है।पुलिस थाना सैंज की पुलिस टीम ने वीठू कण्डा (रोहड़ी) में लगभग चार वीघा जमीन में की गई अफीम की अवैध खेती में लगे लगभग 42407 अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया  करके मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।जिस जमीन में अफीम की खेती की थी उसकी निशानदेही राजस्व विभाग से करवा कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज