Search
Close this search box.

छात्रों की समस्या का जल्द हो समाधान, ABVP ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

 

कुल्लू अपडेट ,वर्ष 1949 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विद्यार्थी परिषद समाज के अंदर फैली कुरीतियाँ को दूर करने के लिए छात्रों को जागृत व आंदोलित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना भरने का कार्य निरंतर करती आ रही है। विद्यार्थी परिषद विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के लिए निरंतर आवाज उठाती रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद कुल्लू इकाई द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें सरकार के समक्ष छात्रों की शिक्षा में आ रही समस्याओं व मांगों को रखा गया ये मांगें हैं-

छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ चुनाव को शीघ्र बहाल किया जाए।

हिमाचल प्रदेश वि. वि. सरदार पटेल वि. वि. मण्डी के स्थाई कुलपति व विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को शीघ्र बहाल किया जाए।

सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए।

विद्यालयों व महाविद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षकों व गैर शिक्षकों की भर्तियां शीघ्र की जाएं।

ERP प्रणाली को शीघ्र सुधारा जाए।

शोधार्थियों को मिलने वाली 3000 शोध प्रोत्साहन राशि को जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी वि. वि. नौणी, HPTU व CSK कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बढ़ी हुई फीस वृद्धि को कम किया जाए।

 ABVP कुल्लू इकाई सचिव ऋषव ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाये अन्यथा ये आंदोलन उग्र रूप ले लेगा।

इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री कुंगा देचेन,विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी, कुल्लू इकाई सचिव ऋषव ठाकुर, मीनाक्षी, प्रेम, जतिन, निशित, मुकेश आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज