Search
Close this search box.

भूमिहीनों को मिल सकती है खुशखबरी, एक महीने में कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट

 

कुल्लू अपडेट ,  कुल्लु जिला के देव सदन के सभागार में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कुल्लू जिला भूमिहीन और आवासहीन कल्याण परिषद् की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सेंकड़ों भूमिहीनों और आवासहीनों ने भाग लिया। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने बैठक को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ के समक्ष भूमिहीनों और आवासहीनों की समस्याओं के समाधान की मांग की और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बैठक करके इन भूमिहीनों और आवासहीनों को 2-3 बिस्वा भूमि देने की मांग की। इस दौरान विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी भूमिहीनों और आवासहीनों को 2-3 बिस्वा भूमि देने का आश्वासन दिया। विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि विधानसभा में भूमिहीन आवासहीन का प्रशन सरकार के समक्ष रखा था। उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी प्रिंसिपल सेक्रेट्री रिवेन्यू फॉरेस्ट पीसीसीएफ के साथ सभी लोगों ने बैठक की। जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने इस मामले में कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा है कि कमेटी 1 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी  जिसके बाद सरकार राजस्व कानून में संशोधन कर के भूमिहीन व आवासहीन लोगों को 2 -3 बिस्वा भूमि के पट्टे देगी। कुल्लू और मनाली विधानसभा में करीब डेढ़ सौ की संख्या में भूमिहीन और आवासहीन पंजीकृत है। इसके अलावा अगर कोई भी भूमिहीन आवासहीन हिमाचली होगा तो उसको भी 2 या 3 बिस्वा भूमि आवास मुहैया करवाई जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज