Search
Close this search box.

भूमिहीन महिला का छलका दर्द,बोली अब तो उम्र भी हो गयी है, पता नहीं

 

कुल्लू अपडेट ,  कुल्लु जिला के देव सदन के सभागार में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कुल्लू जिला भूमिहीन और आवासहीन कल्याण परिषद् की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सेंकड़ों भूमिहीनों और आवासहीनों ने भाग लिया। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विशेष रूप से शिरकत की। भूमिहीन और आवासहीन महिलाओं को सरकार से भी आस है की उन्हें ज़मीन मिलेगी। भूमिहीन महिला कांता देवी वार्ड नंबर 2 ने कहा कि उन्हें 40 साल कब्जा किए हुए हो गए हैं। उनके परिजन भी गुजर गए हैं लेकिन जमीन अभी भी उनके नाम नहीं है। इस वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके बच्चों को कोई सुविधा नहीं मिलती है और किसी तरह के कागजात बनाने में उन्हें  दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं ट्रक यूनियन के नजदीक रहने वाली जमुना देवी कहती है की उन्हे 40-42 साल वहां रहते हुए हो गये हैं। कोई भी उन्हे घर बनाने के लिए ज़मीन नही दे रहे हैं ना तो उनके पास कोई और ज़मीन है। उन्होंनें कहा कि मीटिंग में हमें कहा गया है कि ज़मीन आपको मिल जाएगी। भूमिहीन महिलाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जमीन उनके नाम हो जाएगी

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज