कुल्लू अपडेट,कुल्लू में बीते दिनों निजी बस में मिली नवजात बच्ची को नेरचौक मेडिकल कॉलेज से अब कुल्लू लाया गया है और फिर से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बच्ची का उपचार हो रहा है।वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू एनआर पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवजात बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका वजन भी बढ़कर 14 सौ ग्राम हो गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची ऑक्सीजन लेबल भी मेंटेन कर रही है और उसके साथ ही उसके खून का स्तर भी काफी बेहतर हो गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची फिलहाल तब तक अस्पताल में रहेगी, जब तक उसका वजन अट्ठारह सौ ग्राम नहीं हो जाता है।
Author: Kullu Update
Post Views: 18



