Search
Close this search box.

ढालपुर में गूंजा मोदी शाह हाय हाय,राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से कांग्रेसी रोष में

कुल्लू अपडेट,राहुल गांधी की लोकसभा सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सत्याग्रह आंदोलन किया।आंदोलन प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में शुरू हुआ और ढालपुर से डीसी कार्यालय तक रैली भी निकाली गयी जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी , गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ खूब नारे लगाये गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर केंद्र की भाजपा सरकार साजिश के तहत काम कर रही है। केंद्र सरकार घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास कर रही है, जो भी व्यक्ति घोटाले करने वालों के खिलाफ आवाज उठा रहा है,उसके खिलाफ षड्यंत्र के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है जिस तरह से राहुल गांधी के साथ अन्याय किया गया, उसे देश की जनता सहन नहीं करेगी।
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज