कुल्लू अपडेट,कुल्लू में बीते दिनों निजी बस में मिली नवजात बच्ची को नेरचौक मेडिकल कॉलेज से अब कुल्लू लाया गया है और फिर से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बच्ची का उपचार हो रहा है। वंही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नरेश चंद ने जानकारी दी कि लगभग 10 दिन पहले इस बच्ची को रेफर करना पड़ा था और बच्चों के डॉक्टर ने बताया था कि इस बच्चे को अनीमिया हो गया है और इसका हीमोग्लोबिन 7 ग्राम के आसपास आ रहा था। इसलिए इसको रेफर करना पड़ा और अब कल इस बच्ची को वापस लाया गया है अब इसकी हालत में काफी सुधार आ गया है।अब पहले से इसका वजन भी बढ़ गया है। पहले इसका वज़न 12 सौ ग्राम था जो कि अब साढ़े 14 सौ ग्राम हो गया है। बच्चे की फीडिंग अच्छी चली है और बच्चे को इस वक्त वॉर्मर पर रखा गया है बच्चे को ऑक्सीजन भी नहीं लगी है और बच्चे बच्चे की स्थिति में काफी सुधार है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक बच्चे का वजन सोलह सौ ग्राम ना हो जाए तब तक इस बच्चे को हॉस्पिटल में ही एडमिट रखना पड़ेगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 21



