Search
Close this search box.

मोदी-शाह के पास वाशिंग मशीन, भ्रष्टाचार के मामले विपक्ष पर दर्ज होते हैं

कुल्लू अपडेट,राहुल गांधी की लोकसभा सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सत्याग्रह आंदोलन किया।आंदोलन प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में शुरू हुआ और ढालपुर से डीसी कार्यालय तक रैली भी निकाली गयी जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी , गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ खूब नारे लगाये गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि राहुल गांधी ने दो बातें संसद में मोदी जी से पूछी कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी यह फोटो है, आप अडानी के साथ एशियन देशों में जा रहे हैं। बड़े आराम से वीआईपी की तरह रूम में बैठे हैं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री जो यह कहते हैं कि मैं देश का सबसे बड़ा सेवक हूँ, देश का सबसे बड़ा चौकीदार हूँ। वह अडानी के साथ एशियाई देशों में जाते हैं। जिस-जिस कंट्री में अडानी के सौदे होते हैं प्रधानमंत्री जी उससे पहले वहां जाते हैं और 1 महीने बाद अडानी को वहाँ काम मिल जाता है। दूसरी बात उन्होंने यह पूछी कि अडानी की कंपनी में जो 20,000 करोड़ रुपए है, वह किसका है यह बताइए। आज तक यह बात उनसे किसी ने नहीं पूछी। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर की लगभग साढ़े 3 महीने की सफल यात्रा लगभग 4000 किलोमीटर की यात्रा तय की। उसमें उनको पूरे देश की महिलाओं, माताओं, बहनों, व पूरे देश के लोगों का सहयोग, आदर, सम्मान और प्यार मिला। इससे मोदी सरकार घबरा गई कि यह बहुत मशहूर हो रहे हैं। अगर मोदी सरकार में हिम्मत है तो मामले निकालो। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि मोदी और शाह के पास वॉशिंग मशीन है। भ्रष्टाचार के जितने मामले होते हैं वो विरुद्ध पार्टियों के केस होते हैं। जिस दिन जो आदमी इनकी पार्टी में जाता है उसको उस वॉशिंग मशीन में डालकर सारा भ्रष्टाचार खत्म हो जाता है।अन्य दलों के 5 लीडर जिनके खिलाफ करोड़ों रुपए के घोटाले हैं, उन्हें उस मशीन में डालते हैं और वे साफ हो के निकलते हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए परीक्षा की घड़ी है। ईश्वर के घर में देर है मगर अंधेर नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के कांग्रेस पार्टी के माननीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के जी को हम सब की तरफ से बधाई देते हैं। आज उन्होंने सभी विपक्षी दलों को को एक सूत्र में बांध है। राज्यसभा और लोकसभा के अंदर जितने भी विपक्षी दल थे, सबको उन्होंने इकट्ठे किया। देखा जाए तो आज मोदी और शाह की नींद हराम है। यह जो रोज इस तरह के गैर-लोकतांत्रिक फैसले कर रहे हैं, इसे जाहिर होता है कि यह अपना विश्वास खो चुके हैं और इनके पैर के नीचे की जमीन खिसक रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज