कुल्लू अपडेट ,भुट्टी वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा ठाकुर वेदराम की 103 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई | जिसमें ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार से विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया | इस समारोह में पूर्व कुलपति जी बी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, सी.एस.के.के.वी कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, शेर ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय डॉक्टर तेजप्रताप इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे | पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्ठी को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में ये समारोह संपूर्ण हुआ | इस कार्यक्रम में काव्य संध्या एवं सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।वही लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ओम प्रकाश आड़ (सुल्तानपुर कुल्लू) को दिया गया |ओम प्रकाश आड़ अब तक 105 बार रक्तदान कर चुके है और उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी माता याद में रक्तदान करना और इसके लिए लोगो प्रेरित करना शुरू किया और युवाओ से भी अधिक से अधिक बार रक्तदान करने लिए अपील की|



